मेरठ: जयवीर सिंह को फिर मिली समाजवादी पार्टी की कमान, 10 साल रह चुके है जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए सपा मुखिया ने किया था छह साल के लिए निष्कासित

मेरठ। निकाय चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को कई जिले के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों को बदला और लिस्ट जारी की। मेरठ में फिर से जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। जयवीर सिंह सपा में 10 साल तक लगातार जिलाध्यक्ष रहे हैं।

ये भी पढ़ें - मेरठ: पूर्व मंत्री व किठौर विधायक शाहिद मंजूर के साथ फोटो में दिखे अतीक और उसके बेटे

जयवीर ‌सिंह सपा कार्यकाल में सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनकर मंत्री रहे। परंतु, 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद उनकी नज‌दीकियां भाजपा से बढ़ने लगी। उन्होंने आरएसएस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

जिस पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अब, शुक्रवार को उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें - मेरठ तेल के टैंकर ने बच्ची को कुचला मौत, परिजनों ने लगाया जाम

संबंधित समाचार