लखनऊ : चिड़ियाघर में देख सकते हैं फूलों की तरह दिखने वाले समुद्री जीव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दक्षिण एशियाई हृष्टपुष्ट बंदर बीमार, चलने फिरने एवं भोजन करने में असमर्थ

लखनऊ, अमृत विचार। देश के समुद्र में फूल पौधों की तरह दिखने वाले जीव का दीदार अब नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के मछली घर में किया जा सकता है। यहां स्थित मछलीघर के समुद्री एक्वेरियम में दो कारपेट एनीमोन को रखा गया है। इनको अंडमान निकोबार से बीते दिनों लाया गया था। प्राणी उद्यान के निदेशक वीके मिश्र ने बताया कि खास तौर पर जीव विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों और शोधार्थियों के लिए एनीमोन देखने का सुनहरा मौका है। चिड़ियाघर आकर इसको प्रत्यक्ष देख सकते है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में मौसम की विषमताओं के कारण संरक्षित कर रखना बहुत ही कठिन कार्य है। इनको खाने में सप्ताह में एक बार मछली दी जायेगी।

हृष्टपुष्ट नर बंदर बीमार

नागालैण्ड प्राणि उद्यान से वन्यजीव विनिमय प्रोग्राम के तहत एक नर और दो मादा दक्षिण एशियाई हृष्टपुष्ट बंदर लाया गया था। उसमें से का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। यह पिछले पैरों से चलने फिरने में तथा भोजन पानी ग्रहण करने में असमर्थ है। इसकी गतिविधि काफी सुस्त है। इस उद्यान के वन्यजीव चिकित्सालय में रख कर वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा उपचार तथा कीपरों द्वारा देखरेख की जा रही है।

दर्शकों के लिए पुन: खुला यादगार 

प्राणि उद्यान स्थित सोविनियर शॉप 1 अप्रैल से पुन: दर्शकों के लिए पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। इसका नाम यादगार है। इसमें दर्शक अपनी मनपसंद प्राणि उद्यान व वन्यजीव से संबंधित वस्तुयें खरीद सकते हैं जिसमें पुस्तकें, वन्यजीव से संबंधित मुखौटे तथा अन्य सामग्री शामिल है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने रद्द किया अडानी का टेंडर

संबंधित समाचार