बरेली: श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे, गिरिजाघरों में हुईं विशेष प्रार्थना सभाएं

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

ईसा मसीह के बलिदान से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं

बरेली, अमृत विचार। शहर के गिरिजाघरों में शुक्रवार को श्रद्धा के साथ गुड फ्राइडे मनाया गया। प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद किया गया। विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। देश में खुशहाली की कामना की गई।

गिरिजाघरों में सुबह से ही प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू हो गया, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोगों ने भाग लिया। कैंट स्थित सेंट अल्फॉसस महागिरिजाघर में सुबह करीब 3 बजे बरेली डायस प्रमुख बिशप इग्नेशियस डिसूजा के नेतृत्व में क्रूस रास्ता की प्रार्थना हुई।

इसके बाद क्रूस के 14 मुकाम पर साधना हुई। इस अवसर पर चर्च में दुख भोग का पाठ व विशेष प्रार्थना के साथ क्रूस उपासना हुई। इस मौके पर ईसा मसीह के बलिदान से जुड़ी विभिन्न जीवंत झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। फादर हैरी, फादर भरत, आलोक, अभीनव आदि मौजूद रहे।

क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में हुई विशेष आराधना
गुडफ्राइडे पर चौकी चौराहा स्थित क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में धर्म गुरुओं ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश में सुख - समृद्धि की कामना की। पादरी सुनील के मसीह ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह मानव जाति को बचाने के लिए आए थे। इसलिए उन्होंने क्रूस पर से सात वचन कहे।

प्रो.डा. जस्टिन मसीह ने धार्मिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर लखनऊ, कानपुर, हल्द्वानी , बागेश्वर, औरंगाबाद, नोएडा ओर दिल्ली से अनुयायी पहुंचे। प्रार्थना सभा में प्राइमरोज एडमंड, दयानिधि, ढिल्लू, राजेश चरन आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: दो दिन बंद रहेंगे बैंक, कई एटीएम में कैश की किल्लत

संबंधित समाचार