अडानी मुद्दे पर NCP प्रमुख शरद पवार बोले- JPC से सच्चाई सामने नहीं आएगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अडानी मुद्दे पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, एक जमाना ऐसा था जब सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करनी होती थी तो हम टाटा-बिड़ला का नाम लेते थे। टाटा का देश में योगदान है। आजकल अंबानी-अडानी का नाम लेते हैं, उनका देश में क्या योगदान है, इस बारे में सोचने की आवश्यकता है। अडानी मुद्दे पर विपक्ष द्वारा JPC की मांग पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, JPC की मांग हमारे सभी साथियों ने की, ये बात सच है मगर हमें लगता है कि JPC में 21 में से 15 सदस्य सत्ताधारी पार्टी के होंगे। यहां ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों, वहां देश के सामने सच्चाई कहां तक आएगी।

पवार ने कहा, JPC में सत्तारूढ़ पार्टी का बहुमत होता है। उससे सच्चाई सामने नहीं आ पाती है। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ही सही विकल्प है। उधर, कांग्रेस ने शरद पवार के बयान से खुद को अलग कर लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, ये उनके अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन 19 पार्टियां इस पर एकमत हैं कि PM मोदी से जुड़े अडाणी ग्रुप का मुद्दा बहुत गंभीर है। जयराम रमेश ने कहा- सभी 19 विपक्षी दल एकजुट हैं। कांग्रेस इनमें सबसे बड़ी पार्टी है। और हम संविधान और लोकतंत्र को भाजपा के हमलों से बचाने के लिए एक साथ खड़े रहेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी के विभाजनकारी, विनाशकारी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडे को हराने में एक साथ होंगे।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, अडानी मामले पर चाहे तृणमूल कांग्रेस हो या NCP की अपनी-अपनी अलग राय हो लेकिन इससे विपक्ष की एकजुटता में कोई दरार नहीं आएगी। 

ये भी पढ़ें : CNG-PNG Price Cut : अडानी की कंपनी ने CNG का रेट 8.13 रुपए घटाया, PNG 5.06 रुपए सस्ती की

संबंधित समाचार