UPPSC Success Story : पिता की पेशी के दौरान हत्या, अब बेटी बनेगी पुलिस अफसर, पढ़ें सफलता की कहानी

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुरादाबाद। आशियाना फेज-2 निवासी आयुषी सिंह ने अपने स्व. पिता का सपना पूरा करना अपना लक्ष्य बना लिया। इसी का नतीजा है कि उन्होंने पहले ही प्रयास में पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की। उनका डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुआ है। लेकिन एक दुख अभी भी है, जो आयुषी को सताए जा रहा है। दरअसल, आठ साल पहले आयुषी के पिता योगेंद्र सिंह उर्फ ‘भूरा’ की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। उनके पिता का हत्यारा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

24 वर्षीय आयुषी ने 2016 में केसीएम स्कूल से 12वीं के बाद दिल्ली का रुख कर लिया। वह बताती हैं कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2019 में पॉलिटिकल सांइस से बीए की है। 2021 में पॉलिटिकल सांइस से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण हुईं। इसी बीच 2020 में यूजीसी नेट भी पास किया। उन्होंने दिल्ली के टेस्ट वर्ल्ड इंस्टीट्यूट से पीसीएस की तैयारी की है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा गुरुजनों को देती हैं। लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति से पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है।

आपको बता दें कि आयुषी सिंह के पिता डिलारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख थे। उनके पिता योगेंद्र सिंह भूरा के ऊपर हत्या समेत कई सारे आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यही वजह थी आयुषी के पिता की पहचान एक बदमाश के रूप में होती थी।

7mbd26

पीसीएस में चयनित चंद्र रेणु विक्रम सिंह परिजनों के साथ। 

चंद्र रेणु विक्रम का पीसीएस में चयन
मुरादाबाद। हनुमान नगर लाइनपार निवासी चंद्र रेणु विक्रम का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 2022 परीक्षा में उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) के पद पर चयन हुआ है। इनके पिता जय सिंह भारतीय स्टेट बैंक से पिछले माह प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए है, जबकि माता डा. सरोज केजीके इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की प्रवक्ता है। शुक्रवार की शाम आयोग से अंतिम परिणाम जारी होने पर चंद्र रेणु विक्रम के पीसीएस में अंतिम चयन की सूचना मिलने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और परिचित घर पर बधाइयां देने आने लगे। चंद्र रेणु विक्रम बीएचयू बनारस से आईआईटी द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक और आईआईटी दिल्ली से एमटेक हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से वह विधि स्नातक हैं। इनका इससे पूर्व में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पर भी चयन हो चुका है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : हिंदी का बढ़ता वर्चस्व विश्व पटल पर भारत का भव्य विस्तार

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार