UPPSC PCS Result: पुस्तकों का सहारा लेकर पहले प्रयास में पाई सफलता, Banda की दो बेटियों की सफलता की पढ़ें कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UPPSC PCS Result बांदा की दो बेटियों ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की।

UPPSC PCS Result बांदा की दो बेटियों ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें एक डिप्टी कलेक्टर तो दूसरी को सेवायोजन अधिकारी पद पर तैनाती मिली। सोशल मीडिया से लेकर उनके घर तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बांदा, अमृत विचार। UPPSC PCS Result यूपी पीसीएस 2022 में बांदा की दो बेटियों फरहीन व आकांक्षा ने सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। एक को डिप्टी कलेक्टर और दूसरी को सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। सोशल मीडिया से लेकर उनके घर तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

शहर के मोहल्ला छावनी निवासी रिटायर्ड एटीओ हाजी जाहिद अली की बेटी फरहीन ने यूपी पीसीएस में 14वां स्थान हासिल कर कामयाबी पाई। उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनाती मिली है। इसी तरह बदौसा कस्बा निवासी अधिवक्ता राजकुमार बाजपेई की बेटी आकांक्षा बाजपेई ने भी यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है।

आकांक्षा बाजपेई ने जिला मुख्यालय के सेंट मेरी हायर सकेंड्री स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रयागराज में रहकर पीसीएस की तैयारी की। इसमें खास बात यह है कि आकांक्षा ने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ज्वाइन की। सिर्फ लाइब्रेरी की पुस्तकों का सहारा लिया और पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई। उन्हें जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनाती मिली।

फरहीन और आकांक्षा को सोशल मीडिया से लेकर घर तक बधाई देने वालों का तांता लगा है। फरहीन अपनी इस कामयाबी के लिये अपने घर के बुजुर्गों के साथ ही अपने शिक्षकों का सहयोग मानती हैं, जबकि आकांक्षा का कहना है कि उनके अधिवक्ता पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और कुछ कर दिखाने को प्रेरित किया। उनकी कामयाबी के पीछे उनके पिता की प्रेरणा और मां का आशीर्वाद है।

संबंधित समाचार