UPPSC PCS Result : पांच किलोमीटर पैदल जाकर की पढ़ाई, हेमकांत का पीसीएस परीक्षा में सेलेक्शन- इन्होंने भी मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

चित्रकूट, अमृत विचार। प्रांतीय सिविल सेवा में तीन होनहारों ने सफलता पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उनके घरों में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

मऊ तहसील की लौरी ग्राम पंचायत के नेवरा मजरा निवासी रमाकांत त्रिपाठी के बेटे हेमकांत ने महज 24 साल की आयु में पीसीएस परीक्षा पास की है। हेमकांत का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। हेमकांत ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर से सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। प्राथमिक शिक्षा गांव से लगभग पांच किमी दूर स्थित दीपदान स्कूल खंडेहा में हुई। यहां वह पैदल जाकर पढ़ाई करते थे। पिता रमाकांत मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग में अभियंता हैं। हेमकांत के बड़े भाई रविकांत त्रिपाठी पिछले वर्ष ही उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग में सहायक निदेशक चयनित हुए। छोटे भाई रजनीकांत त्रिपाठी भी सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक हैं। इनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। राजकुमार मिश्र पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मिश्र हीरो, महामंत्री मोहित मिश्र विकास एवं आशीष द्विवेदी व आशु द्विवेदी आद ने उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

उधर, एक किसान के बेटे ने भी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नाम रोशन किया है। पाठा अंतर्गत लंकापुरवा ग्राम पंचायत ददरी निवासी केदार पटेल के बेटे पवन का चयन डिप्टी एसपी की रैंक पर हुआ है। पवन की 40वी रैंक आई है। पवन के पीसीएस में चयनित होने पर परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। एक अन्य युवा प्रसिद्धपुर निवासी योगेंद्र कुमार का प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग पद पर चयन हुआ है। उसके घर में भी खुशी का माहौल है। वरिष्ठ शिक्षक नेता अशर्फीलाल सिंह,  समाजसेवी वीपी पटेल,  अंजनी सिंह,  सुनील सिंह, जानकीशरण सिंह  आदि ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -UPPSC Success Story : पिता की पेशी के दौरान हत्या, अब बेटी बनेगी पुलिस अफसर, पढ़ें सफलता की कहानी

संबंधित समाचार