VIDEO : ऑक्सीजन मास्क पहन अनिल कपूर ने किया वर्कआउट, कहा- मैं फिट रहने की कोशिश करता हूं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए वीडियो और फोटो शेयर किया है। वीडियो में अनिल कपूर ऑक्सीजन मास्क लगाकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनिल कपूर ट्रेडमिल पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर दौड़ रहे हैं।
इस वीडियो पर अनिल कपूर के फैंस उनकी फिटनेस और एनर्जी की तारीफ कर रही हैं। अनिल कपूर ने इस वीडियो में बताया कि उनकी फिटनेस रूटीन की शुरुआत सुबह से नहीं बल्कि रात से होती है। वह रोजाना करीब सात घंटे की नींद लेते हैं।
https://www.instagram.com/p/CqxH2SyP-Qt/?utm_source=ig_web_copy_link
अनिल कपूर ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत डार्ट के गेम से करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए फिटनेस का मतलब अपने बारे में अच्छा महसूस करना है। मैं फिट रहने की कोशिश करता हूं, जिससे कैमरा फेस कर सकूं। मेरे ट्रेनर मार्क मेरे लिए प्लान बनाते हैं और मैं बिल्कुल वैसा ही करता हूं जैसा वो कहते हैं। एक्सरसाइज तो जरूरी है ही। उससे ज्यादा जरूरी है सही तरीके से खाना खाना। खाना स्वाद के लिए नहीं, ताकत और स्टैमिना के लिए खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर के 39 लाख रुपए के बर्तन जब्त किए
