हल्द्वानी: वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियन लवलीना पहुंची बाबा नीम करौली का आर्शीवाद लेने
हल्द्वानी, अमृत विचार। देश-विदेश सहित अलग-अलग राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक बाबा नीम करौली के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियन रही लवलीना बरगोहेन ने फाइनल में बाबा नीम करौली को याद कर स्वर्ण पदक जितने के बाद कैंची धाम बाबा के दर्शन को पहुंची हैं।
जहां पर मंदिर प्रबंधन ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि इन दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए सेलीब्रेटीज लगातार पहुंच रहे हैं, कुछ माह पूर्व भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली भी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कैंची धाम में बाबा के दर्शन को पहुंचे थे।
जिसके बाद से लगातार सेलेब्रिटीयों का यहां आना जाना लगा हुआ है जिसके बाद से कैंची धाम स्थित नीम करौली महाराज मंदिर पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। वहीं शनिवार को महिला विश्व कप बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 23 वर्षीय लवलीना बरगोहेन भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंची। जहां पर मंदिर प्रबंधन व खेल प्रेमियों ने शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर लावलीना का जोरदार स्वागत किया।
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 9, 2023
लावलीना ने दिल्ली में हुए प्रथम भारतीय ओपन अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद उनका यह सिलसिला अब भी जारी है जिसके लिए वह नीब करौली के दर्शन को पहुंची। वर्ल्ड चैंपियन लवजलीना ने बताया कि वह अपने माता पिता के साथ बाबा के दर्शन को पहुंची है जहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले इतनी सुंदर जगह नहीं देखी जहां के लोग बहुत सीधे-साधे हैं और उन्होंने मेरे को खूब प्यार दिया। फाइनल जीतने से पहले कहा था कि वह जीतने के बाद बाबा ओर काशी नाथ के दर्शन को जाएंगी। उनकी मन्नत पूरी होने पर वह नीब करौली बाबा के दर्शन क पहुंची है।
