अयोध्या: मच्छर भगाने को धुआं किया तो लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन /अयोध्या, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्याणपुर छितौना में मच्छर भगाने के लिए किए गए धुएं से निकली चिंगारी से एक ग्रामीण के छप्पर में आग लग गई और एक बकरी जिंदा जल गई। आग की चपेट में आकर एक भैंस भी झुलस गई। 

चीता मोबाइल के प्रभारी शैलेश यादव ने बताया कि ग्रामसभा निवासी राम संवारे ने घर के पास तालाब के किनारे जानवरों के लिए छप्पर की सरिया बनाए थे। वहीं पर मच्छर भगाने के लिए धुआं करते हैं। रविवार को धुएं की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई और उसमें बकरी जलकर मर गई। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे को भेंट किये धार्मिक ग्रंथ, उठाई यह बड़ी मांग

संबंधित समाचार