अयोध्या: ऋंगी ऋषि आश्रम पहुंची 84 कोसी परिक्रमा यात्रा, महंत के नेतृत्व में परिक्रमार्थियों का हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज, अयोध्या, अमृत विचार। पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा रविवार को अपने दूसरे पड़ाव स्थल अयोध्या धाम के प्रथम द्वार श्रृंगी ऋषि आश्रम पर पहुंची। रामजानकी मंदिर के महंत जगदीशदास ने नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। परिक्रमा में दो जत्थे चल रहे हैं, जिसमें एक की अगुवाई महंत गयादास व दूसरे की विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में हनुमान मण्डल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं। 

श्रृंगी ऋषि आश्रम पर साधु संतों को जलपान व भोजन कराया गया। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह गोसाईगंज कस्बे के महादेवा घाट पर पहुंचेगी। महंत गयादास ने कहा चौरासी कोसी परिक्रमा करने से सभी पापों का नाश हो जाता है। इस अवसर पर विनीत सिंह सिंह, उदयभान गुप्ता,  दीपक गुप्ता, गजेंद्र पांडेय, सुशील सिंह, ग्राम प्रधान सविता सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

11 अप्रैल को भावापुर में होगा यात्रा का पड़ाव 
तारुन। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित 84 कोसी परिक्रमा यात्रा 11 अप्रैल को भावापुर विद्यालय में रात्रि विश्राम करेगी। परिक्रमा समिति के सदस्य नलिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि साधु संतों के स्वागत की तैयारी शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए गांव - गांव सम्पर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-किसान मजबूत तो देश भी खुशहाल होगा: विधायक रामचंद्र

संबंधित समाचार