शाहजहांपुर: हरियाणा मार्का 30 लाख रूपये कीमत की शराब बरामद
शाहजहांपुर, अमृत विचार। तिलहर पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर छाया ढाबा के पास कंटेनर को कब्जे में लेकर उसमें से लगभग 30 लाख रूपये कीमत की देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शराब हरियाणा से …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। तिलहर पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर छाया ढाबा के पास कंटेनर को कब्जे में लेकर उसमें से लगभग 30 लाख रूपये कीमत की देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शराब हरियाणा से कलकत्ता ले जाई जा रही थी।
तिलहर पुलिस को बुधवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली की एक कंटेनर देशी शराब की करीब एक हजार पेटियां हरियाणा से लेकर कलकत्ता जाने के लिए निकला है। कुछ देर बाद हाईवे से गुजरने वाला है। मुखबिर की सूचना पर तिलहर पुलिस अलर्ट हो गई। रात करीब दो बजे जैसे ही छाया ढाबा के पास कंटेनर आया पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर को रोक लिया।
चालक ने भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया गया। कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें देशी शराब की करीब एक हजार भरी हुईं थीं। जिसमें देशी शराब के पौव्आ आदि मौजूद थे। उन पर हरियाण निर्मित शराब लिखा हुआ था। पुलिस ने उससे शराब से संबंधित कागज मांगे लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने उससे और कड़ाई में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह शराब हरियाणा से कलकत्ता लेकर जा रहा था। सीओ परमानंद पांडेय ने बताया शराब की कीमत करीब 30 लाख रूपये आंकी गई है।
