Kanpur Fire: बाबूपुरवा चालीस दुकान बाजार में लगी आग, 13 दुकानें जलकर खाक, व्यापारी बोले- हर साल आग की मार झेलते
कानपुर के बाबूपुरवा में चालीस दुकान बाजार में भीषण आग लग गई।
कानपुर के बाबूपुरवा में चालीस दुकान बाजार में भीषण आग लग गई। आग से करीब 13 दुकानें जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र की चालीस दुकान बाजार में सुबह भीषण आग लग गई। आग ने एक के बाद एक कर करीब 13 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सभी 13 दुकानें जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग को दो गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
बाबूपुरवा चालीस दुकान बाजार में करीब 40 पक्की दुकानें है। इसके साथ ही उसमें लोगों ने 500 से ज्यादा टट्टरनुमा दुकाने है। सोमवार सुबह अचानक एक दुकान में आग लग गई। आग ने एक के बाद एक कर करीब 13 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। धूं-धूं कर जलती दुकानों से धुआं उठता देख लोगों ने घरों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
इलाकाई लोगों ने आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं, आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। लोगों ने आग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई तो कुछ लोगों ने आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि आग से हर साल दुकानें जलकर खाक होती है। े
इनकी दुकानें जली
मालिक दुकान
निधि कॉस्मेटिक निधि
रवि पीको-फाल रवि कुमार
कारगिल कॉस्मेटिक चौरसिया अमित चौरसिया
कामरान बैंगल स्टोर कामरान
खुशबू मैचिंग सेंटर मेराज
राजू चप्पल रियाज राजू
रोहिर गारमेंट्स राजेंद्र गुप्ता
फहाद कॉस्मेटिक मोहम्मद जाहिद
श्याम मैचिंग सेंटर नीरज गुप्ता
रेहान चूड़ी रेहान
छवि कलेक्शन राजेंद्र कुमार
नैंसी कलेक्शन नरेश साहू
बीएस कलेक्शन रेडीमेड प्रेम कुमार कश्यप
