VIDEO : अनिल कपूर ने माइनस 110°C में शर्टलेस होकर किया वर्कआउट, लोग बोले- सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 66 वर्षीय अभिनेता अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह क्रायो सेंटर में माइनस 110°C तापमान में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वह एक चैंबर में शर्टलेस होकर वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं। अनिल ने कैप्शन में लिखा, "नॉटी ऐट 40 का समय गया...60 की उम्र में सेक्सी बनने का समय आ गया है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर माइनस 110 डिग्री में मास्क लगाकर वर्कआउट करते हुए नजर आए। एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CqzuR69qOF8/?hl=en

एक्टर ने हाल ही में क्रायोथेरेपी करवाई है जिसे कोल्ड थेरेपी के नाम पर जाना जाता है। इस थेरेपी के जरिए शरीर का फैट कम किया जाता है। एक्टर इन दिनों अपनी वर्कआउट पर खास ध्यान दे रहे हैं। एक्टर ये सब तैयारी अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर के लिए कर रहे हैं।  एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, नॉटी एट 40 का टाइम गया। अब सेक्सी एट 60 का समय है।

इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने एक्टर की पत्नि सुनीता को टैग करते हुए कहा कि आप अनिल को समझाए। इतना वर्कआउट करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। एक्टर के वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए। दूसरे यूजर ने लिखा, कितना जवान होना है सर। तीसरे यूजर ने लिखा, सर आप 60 के लग नहीं नहीं रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा, सर आप एवरग्रीन हैं।

https://www.instagram.com/p/CqxH2SyP-Qt/?hl=en

अनिल कपूर ने इससे पहले ही अपना वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्टर ट्रेडमिल पर ऑक्सीजन मास्क पहनकर भाग रहे थे। कई सेलेब्स ने एक्टर के वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक्टर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे है। 

ये भी पढ़ें :  PHOTOS : प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग मनाया ईस्टर, फ्लोरल आउटफिट में ट्वीनिंग करती दिखीं एक्ट्रेस

संबंधित समाचार