प्रयागराज: रेस्टोरेंट के किचन में गैस सिलिंडर के लीकेज से लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सोमवार की दोपहर सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक गैस सिलिंडर लीकेज से भीषण आग गयी। आग लगते ही रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से रेस्टोरेंट के अंदर काफी सामान जलकर राख  हो गया। 

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन के पॉश इलाके में शामियाना रेस्टोरेंट है। सोमवार की दोपहर अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज होने से किचन में आग लग गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। अंदर बैठे लोगों ने धुआं देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लोग भागकर रेस्टोरेंट के बाहर आ गए। रेस्टोरेंट में आग लगने से किचन में रखा सामान जल गया। हालांकि आग लगने से कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है। 

ये भी पढ़ें - अयोध्या: शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गेहूं फसल राख

संबंधित समाचार