UP Nikay Chunav 2023 : 22 लाख मतदाता निकाय चुनाव की चुनेंगे सरकार, इस बार 922 मतदाता घटे, जाने- वजह
UP Nikay Chunav 2023 जिले में 22 लाख मतदाता पांच शहरों की सरकार चुनेंगे।
UP Nikay Chunav 2023 जिले में 22 लाख मतदाता पांच शहरों की सरकार चुनेंगे। तीन महीने में 922 वोटर घट गए। जबकि पूर्व में वोटरों की संख्या 2288412 थी।
कानपुर, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 जिले में 2287490 मतदाता (निकायों) की सरकार को चुनेंगे। हालांकि तीन महीने बाद वोटरों की संख्या में कमी आई है। पिछले मतदाता सूची के मुकाबले इस बार 922 मतदाता घट गए हैं।
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार पहले 2288412 वोटरों के नाम सूची में थे, लेकिन अधिसूचना जारी नहीं होने के बाद जब नए साल में दोबारा सूची बनी तो इसमें कमी आ गई। निर्वाचन विभाग के अनुसार नगर निगम में वोटरों की संख्या घटी है तो अन्य चारों निकायों में मतदाता बढ़े हैं। एडीईओ डॉ. एसके द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम में पहले 2219278 वोटर थे, जिसमें 1761 मतदाता कम हुए हैं।
वहीं घाटमपुर नगर पालिका में 33585 वोटर थे, जिसमें 427 बढ़े हैं। बिल्हौर नगर पालिका में 16977 वोटर थे, जिसमें 110 बढ़े हैं। नगर पंचायत शिवराजपुर में 9310 वोटर थे, जिसमें 90 बढ़े हैं। नगर पंचायत बिठूर में 9262 वोटर थे, जिसमें 213 मतदाता बढ़े हैं। ये एक महापौर और चार अध्यक्ष के अलावा 181 वार्डों में अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
एक नजर में मतदाता
निकाय मतदाता
कानपुर निगम 2217517
घाटमपुर पालिका 34022
बिल्हौर पालिका 17078
न. प. शिवराजपुर 9400
न. प. बिठूर 9473
कहां कितने वार्ड
110 नगर निगम में
25 नगर पालिका घाटमपुर में
25 नगर पालिका बिल्हौर में
11 नगर पंचायत शिवराजपुर में
10 नगर पंचायत बिठूर में
महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले 13 फीसद कम
कानपुर के पांचों निकायों में होने वाले चुनाव में शहर की सरकार चुनने में आधी आबादी का वोट बड़ा महत्व रखने वाला है। मतदाता के रूप में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले बहुत पीछे नहीं हैं। कानपुर महानगर में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 13 फीसदी महिलाएं हैं। इसलिए प्रत्याशी भी महिलाओं का समर्थन पाने के लिए भरसक प्रयास में जुटते नजर आएंगे।
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार पांचों निकायों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1221208 है, जबकि महिला मतदाता 1066292 हैं। इस संख्या के हिसाब से जिले में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिलाओं की संख्या में मात्र 12.69 प्रतिशत का अंतर है। वहीं कानपुर नगर निगम में यह अंतर लगभग 13, घाटमपुर नगर पालिका में 11, बिल्हौर नगर पालिका व नगर पंचायत शिवराजपुर में 10-10 और बिठूर नगर पंचायत में 12 प्रतिशत है।
एक नजर में निकायों में मतदाताओं की स्थिति
निकाय पुरुष महिला
कानपुर निगम 1184210 1033307
घाटमपुर पालिका 18002 16020
बिल्हौर पालिका 8985 8093
न. प. शिवराजपुर 4958 4442
न. प. बिठूर 5053 4430
एक नजर मतदान केंद्र व बूथ
निकाय केंद्र बूथ
नगर निगम 535 1752
घाटमपुर पालिका 10 36
बिल्हौर पालिका 8 25
न. प. शिवराजपुर 4 11
न. प. बिठूर 5 10
निगम के चुनाव के लिए 20 फीसद ज्यादा हैं कार्मिक
महानगर की सरकार चुनने की व्यवस्था के लिए प्रशासन कर्मचारियों के मामले में पूरी तरह से तैयार है। नगर निगम के 110 वार्डों के पार्षद और महापौर चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग के पास 20 फीसद कार्मिक ज्यादा हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाखजी अय्यर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य चुनाव आयोग की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 8760 कार्मिकों की आवश्यकता है, जिसके मुकाबले 10512 कार्मिक उपलब्ध हैं। यानि आवश्यकता के मुकाबले प्रशासन के पास 1752 कार्मिक अधिक हैं। महानगर में चुनाव के लिए 7008 के मुकाबले 8410 मतदान कार्मिक और 1752 के मुकाबले 2102 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
एक नजर में अन्य चार निकायों की कार्मिक व्यवस्था
निकाय आवश्यकता मौजूद
घाटमपुर पालिका 180 216
बिल्हौर पालिका 125 205
न. पं. शिवराजपुर 55 66
न. पं. बिठूर 50 60
