शाहजहांपुर: रहस्यमय बुखार से युवक की मौत, बड़ी संख्या में लोग बीमार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर निगोही ब्लाक क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी में बुधवार को एक युवक की रहस्यमय बुखार से मौत हो गई। जबकि, गांव के 25 लोगों बीमार बताए जा रहे है। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम गांव पहुुंच गई। सेहत महकमें की टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर निगोही ब्लाक क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी में बुधवार को एक युवक की रहस्यमय बुखार से मौत हो गई। जबकि, गांव के 25 लोगों बीमार बताए जा रहे है। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम गांव पहुुंच गई।
सेहत महकमें की टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों की जांच कराई है। खुद स्वास्थ्य अधिकारी भी रहस्यमय मौत को लेकर फिलहाल अनभिज्ञ है। ढकिया तिवारी निवासी राकेश खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार सुबह से उनके 26 वर्षीय बेटे दीपक को बुखार आ रहा था।
दोपहर में उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। उसका गला पूरी तरह से रुंध गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां दीपक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर शाम युवक की मौत हो गई। रहस्यमय बीमारी से मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में सीएचसी प्रभारी डॉ नितिन चौधरी गुरुवार सुबह टीम के साथ गांव पहुंच गई। डाॅक्टरों की टीम ने गांव मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के साथ, गांव के लोगों की भी जांच की।
