अयोध्या: तीसरे पड़ाव महादेवा घाट पहुंची 84 कोसी परिक्रमा यात्रा
गोसाईगंज, अयोध्या। पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा सोमवार को तीसरे पड़ाव स्थल गोसाईगंज कस्बे के महादेवाघाट पर पहुंची। जहां महादेवा जीर्णोद्धार समिति के अगुवाई में लोगों ने रामगंज बाजार में स्वागत किया। हनुमान मण्डल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिक्रमा का लक्ष्य परिक्रमा मार्ग का निर्माण, शेरवा व मूर्तिहा घाट पर पुल का जल्द निर्माण आदि शामिल है।
धर्मार्थ सेवा संस्थान व परिक्रमा के संचालक महंत गयादास ने बताया कि परिक्रमा यात्रा अवधपुरी की पूरी परिक्रमा है। उन्होंने बताया कि इसके करने से व्यक्ति 84 लाख योनियों में भटकने से मुक्ति पा जाता है। इस अवसर पर परिक्रमा में शामिल साधु संतों को जलपान,भोजन कराया गया।
यहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अगले पड़ाव आगागंज टिकरी के लिए मंगलवार की भोर में रवाना हो जाएगी।स्वागत में जयप्रकाश, हनुमान प्रसाद, ध्रुव बरनवाल, विनोद बरनवाल, अशोक कुमार, अनिल मल्हू, अवधेश सोनी, नन्दलाल, राजन सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रत्याशियों के चयन को बीजेपी ने उतारे पांच धुरंधर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
