Kanpur Fire : दादानगर पुल पर चलती बाइक में लगी आग, युवक व युवती ने कूदकर बचाई जान, देखें- Video
कानपुर के दादानगर पुल पर चलती बाइक में लगी आग।
कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र के दादानगर पुल पर चलती बाइक में आग लग गई। आग लगने से बाइक सवार युवक व युवती ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थानाक्षेत्र के दादानगर पुल में चलती बाइक में भीषण आग लग गई। आग लगने से बाइक चला रहे युवक व युवती ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, चलती बाइक में आग लगने से वहां से गुजर रहे लोगों के वाहन सवार रूक गए। बाइक में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वहीं, बाइक में पीछे बैठी युवती नर्सिंग कोर्स कर रही थी। आग लगने से बाइक धू-धू कर जलती रही।
कानपुर : चलती बाइक में लगी आग, युवक व युवती ने कूदकर बचाई जान, गोविंद नगर थानाक्षेत्र के दादानगर पुल की घटना।@kanpurnagarpol @AmritVichar pic.twitter.com/3CUuT4O47i
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 10, 2023
