छत्तीसगढ़: बेमेतरा हिंसा में मृत युवक के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी- भूपेश बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले के बीरनपुर में साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा की है। बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद यह घोषणा की।उन्होने कहा कि पीड़ित परिवार को इसके अलावा 10 लाख रूपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने आज बघेल से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जांच के भी निर्देश दिए है और उन्हे एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़: पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार