प्रयागराज: अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से रवाना हुई UP पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। अतीक को उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट के आदेश पर लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसके पहले अतीक अहमद के वकील ने प्रयागराज हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी किये जाने की याचिका दी थी, जिसे कोर्ट ने नहीं माना है। वहीं सूत्रों के अनुसार प्रयागराज पुलिस कोर्ट के सामने अतीक अहमद को कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी भी दे सकती है। पुलिस का मानना है कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक ने ही सारी साजिश रची थी जिसमें उसके गुर्गे और परिवार के सदस्य शामिल रहे हैं। अतीक को लाने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गए हैं।     

ये भी पढ़ें -लक्ष्मण टीला मंदिर-मस्जिद विवाद मामला: हिन्दू पक्ष द्वारा दाखिल मुकदमे के विरुद्ध याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 

संबंधित समाचार