रायबरेली: AIIMS ने CISF यूनिट में लगाया शिविर, 22 जवानों ने किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार /रायबरेली, अमृत विचार। एम्स रायबरेली ने मंगलवार को एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 22 जवानों ने रक्तदान किया है।
  
सीआईएसफ उप कमांडेंट प्रतीक रघुवंशी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है। इसलिए रक्तदान में सभी को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। रक्तदान करने से खुद का शरीर भी स्वस्थ हो जाता है और दिए गए रक्त की भरपाई चंद घंटों में ही हो जाती है। इसलिए यह सबसे बड़ा दान है । यह ऐसा दान है ,जिसमें अपना कुछ नहीं जाता और दूसरे को जीवन मिल जाता है। इस दौरान सीआईएसफ यूनिट के कुल 22 जवानों ने एक एक यूनिट रक्तदान किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से निरीक्षक अमरेश शुक्ला ,निरीक्षक राम सुरेश ,क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक विकास कुमार चौधरी मौजूद रहे। साथ में एम्स रायबरेली से आया चिकित्सकों का दल भी इस दौरान मौजूद था।


ये भी पढ़ें - लखनऊ: कोरोना को लेकर बलरामपुर अस्पताल में हुई मॉकड्रिल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव
Rampur News : तिरंगा यात्रा में नारेबाजी पर बवाल! ‘जय भीम’ बोलने पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पहुंची भीम आर्मी
Sambhal News : संभल में आजादी का जश्न मातम में बदला, बच्चों से भरा छज्जा भरभराकर गिरा; 8 साल के मासूम की मौत
स्वतंत्रता दिवस : CM धामी के 7 बड़े ऐलान, युवा आयोग से औद्योगिक पार्क तक; PM आवास में बढ़ा राज्यांश, ‘बाल वीरता पुरस्कार’ भी शुरू
Sitapur News : तिरंगे के सम्मान से खिलवाड़! गुलाब के पौधे में बांधकर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, वीडियो वायरल होने पर जागे अफसर