डॉ. हैनिमैन ने चिकित्सा जगत को दिया नया आयाम : डॉ उपेंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की खोज कर डॉ. हैनिमैन ने चिकित्सा जगत को एक नया आयाम दिया है। जिससे पीड़ित मानवता का स्थाई इलाज किया जा सके। यह बात मंगलवार को राजकीय डाॅ बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज देवकाली में डॉ हैनिमैन की जयंती पर आयोजित समारोह में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ उपेंद्र सिंह ने कही। 

उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति के द्वारा असाध्य रोगों का इलाज आसानी से किया जा रहा है जो फलीभूत भी हो रहा है। समारोह में डॉ माधुरी गौतम, डॉ पी. एस. त्रिपाठी, डॉ तुलसीराम, डॉ केशव गोस्वामी, डॉ सुशीला सिंह ने भी कहा कि होम्योपैथी का विकास ही जयंती मनाने की सार्थकता होगी। मेडिकल कॉलेज की छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में होमियो मेडिकल कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-नगर निकाय चुनाव: अयोध्या में 2.38 लाख महिला मतदाता होंगी प्रत्याशियों की भाग्य विधाता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा
केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना; मोदी के ‘शक्ति सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर
Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला
Independence Day 2026 : BIU में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा- विश्व में अग्रणी बनने को स्किल्स पर करें काम