अयोध्या: एक वर्ष पूर्व अपह्रत किशोरी की बरामदगी को लेकर भाकियू का धरना

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमानीगंज, अयोध्या, अमृत विचार। एक दलित किशोरी के एक वर्ष पूर्व हुए अपहरण और अब तक बरामदगी न होने से क्षुब्ध भारतीय किसान यूनियन ने यहां धरना शुरू कर दिया है। 18 अप्रैल 2022 को हुए अपहरण के मामले में किशोरी की मां डीएम से लेकर सीएम तक के यहां चक्कर लगाकर थक चुकी है। सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा स्पष्ट आदेश के बाद भी अब तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है।

इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने खंडासा थाना क्षेत्र के अघियौना चौराहे पर पीड़ित परिजनों के साथ धरना शुरू कर दिया है। प्रशासन से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने घोषणा की है कि अपहृत बालिका के बरामद होने तक धरना जारी रहेगा।

हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशुतोष मिश्रा ने परिजनों और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को कारवाई का भरोसा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मुनिराज का कहना है कि पुलिस टीमें बनाकर कार्रवाई के लिए लगा दी गई है। धरने में ईश्वर दीन यादव, पुष्पा पांडेय, शांति मौर्य के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-डॉ. हैनिमैन ने चिकित्सा जगत को दिया नया आयाम : डॉ उपेंद्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

उत्तर प्रदेश के 2 लाख से अधिक कॉलेज-यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, मिलेगी 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा
यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
मलिहाबाद पैक हाउस फिर बंद: निर्यात के लिए आम-सब्जियां नहीं मिलीं, कंपनी को लाखों का मासिक नुकसान