बरेली: मनचले शोहदे की तलाश में पुलिस, दो बहनों के लिए बना मुसीबत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो बहनों पर लगातार ब्लेड से हमला करने वाले शोहदे को पुलिस का डर सताने लगा है। दोनों पर बेखौफ लगातार हमला करने वाला आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आरोपी के डर से दोनों ही बहनों ने घर से निकला बंद कर दिया है।

बता दें, मामला थाना किला क्षेत्र का है। यहां रहने वाली दो बहनों के लिए एक सिरफिरा मुसीबत बन गया है। दोनों बहनों पर आरोपी अब तक तीन बार ब्लेड से हमला कर चुका है। जिसमें एक बहन के गाल पर ब्लेड लगने से गंभीर जख्म हो गया है। एक के बाद एक लगातार हुए तीन हमलों के बाद से दोनों ही बहनें दहशत में हैं। उनका घर से निकलना पूरी तरह से बंद हो गया है। वह दहशत के कारण घर में कैद होकर रह गई हैं।

वहीं पुलिस ने इस मामले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। इंस्पेक्टर किला राजीव कुमार ने बताया कि जल्दी सिरफिरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: नंदोई ने विधवा को बनाया बंधक...पांच दिन तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार

संबंधित समाचार