अतीक को प्रयागराज ला रहे काफिले की गाड़ी खराब, राजस्थान के डूंगरपुर में लगा ट्रैफिक जाम  

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गुजरात की साबरमती जेल से अतीक अहमद को ला रही यूपी पुलिस का काफिला राजस्थान में डूंगरपुर के रास्ते पर रुक गया है। सूत्रों के अनुसार काफिले में शामिल एक गाड़ी खराब हो गई है। राजस्थान पुलिस गाड़ी खराब होने के चलते लगे ट्रैफिक जाम को क्लियर करा रही है। फिलहाल अतीक अहमद को प्रिजन वैन से नीचे उतार लिया गया है, पुलिस ने उसे कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया है। बताते चलें कि प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड में पेशी के लिए प्रयागराज लेकर आ रही है।   

ये भी पढ़ें - आगरा: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम कर रही काबू पाने का प्रयास

संबंधित समाचार