Mahoba News : दबंगों ने मारपीट के बाद किशोर को मारी गोली, घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में दबंगों ने मारपीट के बाद किशोर को गोली मारी।

महोबा में दबंगों ने मारपीट के बाद किशोर को गोली मार दी। परिजनों किशोर को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। पुलिस ने दबंगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

महोबा, अमृत विचार। शहर के बिच्छू पहाड़िया स्थित कांशीराम कालोनी में दबंगों ने एक किशोर के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से किशोर घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिरा गया। आनन-फानन में लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

शहर की कांशीराम कालोनी निवासी शदाब(16) अपने मित्र के साथ दुकान से सामान लेकर वापस कालोनी जा रहा था। तभी आसीफ, यासीन सहित दो अन्य लोग दबदबा दिखाने के लिए किशोर को धमकाने लगे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने शादाब को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान आसिफ ने किशोर को तमंचे से गोली मार दी।

गोली की आवाज सुन कालोनी के लोग घरों से बाहर आ गए और दौड़कर दबंगों को पकड़ने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग मौके से भाग निकले। परिजनों ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले गए और सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर सीओ सदर पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और किशोर की हालत की जानकारी की। जिस पर डाक्टरों ने हालत नाजुक होने की बात कहकर घायल को मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में एक टीम को भी लगा दिया। सीओ सदर रामप्रवेश राय का कहना है कि कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

संबंधित समाचार