लखनऊ: राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए NCC कैडेटों की फायरिंग अभ्यास और चयन जारी
अमृत विचार, लखनऊ। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के तत्वाधान में 8 एनसीसी बटालियनों के एनसीसी कैडेटों को सेना छावनी में फायरिंग की गहन ट्रेनिंग, फायरिंग अभ्यास और चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि राष्ट्रीय जी वी मानवलन्कर एनसीसी निदेशालय शूटिंग प्रतियोगिता, जुलाई माह में हर साल कराई जाती है। वहीं इस साल केरल में 17 निदेशालयो के बेहतरीन एनसीसी कैडेट फायरिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कर्नल विनोद जोशी ने बताया 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी 3 दिन से लगातार फायरिंग रेंज में प्रयासरत है, ताकि बेहतरीन गर्ल्स कैडेट लखनऊ एनसीसी ग्रुप टीम में शामिल हो सके। उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता के लिए कैडेटों का चुनाव उत्तर प्रदेश निदेशालय द्वारा मई माह में पूर्ण किया जाएगा।

कर्नल जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता केरल के कोझिकोड में स्थित 29 केरल बटालियन एनसीसी में 3 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। जिसमें 17 निदेशालय से चयनित 65 एनसीसी कैडेट हिस्सा लेंगे और भाग लेने वालों कैडेटों की आयु सीमा 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होती है। कैडेटों का चुनाव तीन प्रकार की प्रतियोगिताओं के आधार पर होता है।
शूटिंग प्रतियोगिता को लेकर ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा, ग्रुप कमांडर लखनऊ के दिशानिर्देशों पर कैडेटों को ट्रेनिंग, फायरिंग और चयन लखनऊ छावनी में चल रहा है। कैडेटों के शूटिंग प्रतियोगिता का कार्यभार कर्नल गौरव कार्की, कमान अधिकारी 64 यूपी बटालियन एनसीसी संभाल रहे हैं। लखनऊ ग्रुप के चयनित कैडेटों को आगे की ट्रेनिंग कर्नल कार्की कराएंगे। जो स्वयं राष्ट्रीय शूटर रह चुके हैं।
.jpg)
वहीं ट्रेनिंग और शूटिंग के बाद गर्ल्स कैडेट बहुत उत्साहित, आत्मविश्वास से भरपूर और आंखों में चमक के साथ नज़र आईं। बताते चले कि फायरिंग प्रतियोगिता के अभ्यास और चयन में सूबेदार मेजर देवपाल, सूबेदार एस सिंह, जीसीआई समेत 14 सैनिक निरीक्षक और 85 गर्ल्स एनसीसी कैडेट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- प्रयागराज: बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मृतक उमेश पाल की पत्नी बोलीं- सभी आरोपियों का हो एनकाउंटर
