शाहजहांपुर: झोलाछाप के गलत इलाज से मासूम की मौत
शाहजहांपुर,अमृत विचार। रोजा क्षेत्र के गांव सरसवां में बुखार से पीड़ित ढाई वर्षीय बालक की गुरूवार को झोलाछाप से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के घर वालों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख झोलाछाप मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। रोजा क्षेत्र के गांव सरसवां में बुखार से पीड़ित ढाई वर्षीय बालक की गुरूवार को झोलाछाप से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के घर वालों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख झोलाछाप मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव सरसवां निवासी राजकुमार सिंह का ढाई वर्षीय बेटे धीरज कुमार को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। घर वाले गांव के ही एक झोलाछाप के पास उसका इलाज करवा रहे थे। गुरुवार सुबह अचानक उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई, तो झोलाछाप ने उसे भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद बालक के इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत में सुधार होने के बजाय और बिगड़ती चली गई। इसके बाद झोलछाप ने बालक को मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।
घर वाले उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन बालक के शव को लेकर झोलाछाप की दुकान पर पहुंच गए और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। स्थिति बिगड़ते देख मौका पाकर झोलछाप वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी कर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर बमुश्किल शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
