Up Nikay Chunav 2023 : सुभासपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, अलका पांडेय को मिला लखनऊ मेयर का टिकट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार SBSP ने 5 नगर निगम, 87 नगर पालिका और 117 नगर पंचायत के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार पार्टी ने लखनऊ से अलका पांडेय को अपना मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि आनंद तिवारी वाराणसी ,रमेश राजभर कानपुर, दयाराम भार्गव गाजियाबाद और महेश प्रजापति को प्रयागराज से मेयर पद का प्रत्याशी पार्टी ने घोषित किया है। ओपी राजभर ने कहा कि हम अपने सुशासन और जाति आधारित मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे।     

ये भी पढ़ें - बेहतर करें 112 का रिस्पॉन्स टाइम, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

संबंधित समाचार