प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल में पहुंची अधिकारियों की टीम, मारा छापा
प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी सेंट्रल जेल में बुधवार को एडीजी जेल के आदेश पर आईपीएस शिव हरी मीणा ने छापेमारी की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेल रंग बहादुर पटेल के साथ डीएसपी व पुलिस फोर्स मौजूद रही। माफिया अतीक अहमद के प्रयागराज पहुंचने से पहले नैनी सेंट्रल जेल में अधिकारियों ने पूरी सुरक्षा-व्यवस्था का जायज़ा लिया।
जेल के अंदर बैरक में अधिकारियों ने सघन तलाशी ली। यहां कार्रवाई में कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों की ही पेशी सीजीएम कोर्ट में होनी है। गुरुवार को होने वाली पेशी से पहले दोनों को नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। कहा जा रहा है कोर्ट में पेश करने के दौरान 14 दिन की रिमांड की अर्जी लगाई गई हैं। जहां 14 दिन की रिमांड मिलने के बाद कि दोनों को नैनी जेल में ही रात बितानी पड़ सकती है। जिसके लिए जेल में सारी तैयारियां कर दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैरकों में कैमरे लगाए गए हैं। बुधवार को छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों ने जेल उस बैरक को भी देखा जहां अशरफ और अतीक को रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें - रायबरेली: खेत में फसल काटने गए युवक की पीटकर हत्या, पत्नी और साढ़ू पर लगा आरोप
