Banda News : मायके पक्ष ने पत्नी को नहीं भेजा ससुराल, गुस्से में आकर पति ने हाथ की काटी नस, फिर हुआ ये
बांदा में पति ने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया।
बांदा में पत्नी को लेने जाने पर मायके पक्ष के लोगों ने मना कर दिया। इस पर गुस्से में आकर पति ने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बांदा, अमृत विचार। पत्नी को लेने गए नाराज पति ने अपने बाएं हाथ की नस को ब्लेड से काट डाला। ससुराली जनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नंदवारा गांव निवासी किशोरी लाल की लड़की मैना की शादी एक साल पहले बिजली खेड़ा बांदा निवासी पवन (30) के साथ हुई थी। मंगलवार की शाम पवन अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए नंदवारा गांव गया था। बुधवार की सुबह मायके पक्ष के लोगों द्वारा बेटी को विदा करने के लिए दोपहर के बाद कहा गया। जिस पर पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद हो गया।
इस पर गुस्से में आकर पति ने अपने बाएं हाथ पर ब्लेड से नस काट ली। बेटी द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही घायल पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
