Up Nikay Chunav 2023 : संजय निषाद ने BJP प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी 18 सीटों की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने अपनी निषाद पार्टी की निकाय चुनावों से जुड़ी 18 सीटों की लिस्ट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार निषाद पार्टी यूपी में 18 सीट पर अपने प्रत्याशी उतरना चाहती है। जिसके लिए उसने भाजपा से नगर पालिका और नगर पंचायत की क्रमशः 9-9 सीटें मांगी हैं। इन सीटों पर निषाद पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारना चाहती है। मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर संजय निषाद पूर्व में भी प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा कर चुके हैं। 

बताते चलें कि बुधवार को सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने भी अपनी पार्टी के 5 नगर निगम प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा सुभासपा 117 नगर पंचायत और 87 नगर पालिका सीट पर भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है।  

ये भी पढ़ें -उमेशपाल की मां ने यूपी सरकार की कार्रवाई पर उठाये गंभीर सवाल, कहा- जंगल का शेर है अतीक, मारे जाने पर ही मिलेगा इंसाफ 

संबंधित समाचार