पुष्पा मूवी देखकर करनी सीखी शराब तस्करी, चंडीगढ़ से ले जा रहे थे बिहार, UP STF और Kanpur Police ने ऐसे दबोचा
यूपी एसटीएफ और कल्याणपुर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा।
पुष्पा मूवी देखकर शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को यूपी एसटीएफ और कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार में सप्लाई करने की बात कबूली।
कानपुर, अमृत विचार। यूपी एसटीएफ और कल्याणपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। तस्कर पुष्पा मूवी की तरह चंडीगढ़ से बिहार ट्रक में तरबूजे की खेप के नीचे शराब की 250 पेटी रखकर चंडीगढ़ से बिहार तस्करी करने के लिए जा रहे थे। इस बीच कानपुर में एसटीएफ ने दो शराब तस्करों को धर दबोचा।
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के जीटी रोड पर तड़के एसटीएफ और कल्याणपुर पुलिस ने ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान तरबूज के नीचे छिपा कर रखी करीब 250 पेटी शराब की बरामद की। ट्रक चंडीगढ़ से बिहार जा रहा था।
पुलिस पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम बिहार के रहने वाले रामबाबू और खलानी ने अलीगढ़ के गंगीरी निवासी इंद्रपाल बताया। शराब तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें प्रति चक्कर 50 हजार रुपये शराब की सप्लाई के लिए मिलता है। एसटीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के आधार पर तस्करों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई।
