Breaking News : संतकबीरनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी कुमार गुप्ता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर पंचायत मगहर के पूर्व चेयरमैन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्वनी कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी गुप्ता को नगर पंचायत मगहर में बने विवाह घर के निर्माण से सम्बन्धित पत्रावली गायब करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में कोतवाली खलीलाबाद में अपराध संख्या 301/22 की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा नेता की गिरफ्तारी न्यायालय के आदेश पर हुई है। 


ये भी पढ़ें -पटना हवाई अड्डे पर बम होने की अफवाह, जांच में बरामद नहीं हुआ कुछ...सुरक्षा बढ़ाई 

संबंधित समाचार