शाहजहांपुर: कोरोना से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, एसएसआई समेत 86 संक्रमित
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोरोना से गुरुवार को कांट क्षेत्र के गांव अख्त्यिारपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में 86 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें कटरा थाने के एसएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गांव अख्त्यिारपुर निवासी रिटायर शिक्षक हृदयरोग से ग्रसित थे। बुधवार को …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोरोना से गुरुवार को कांट क्षेत्र के गांव अख्त्यिारपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में 86 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें कटरा थाने के एसएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
गांव अख्त्यिारपुर निवासी रिटायर शिक्षक हृदयरोग से ग्रसित थे। बुधवार को हृदय में कुछ दिक्कत महसूस हुई तो परिवार वाले उन्हें दिखाने के लिए लखनऊ ले गए। जहां उनकी कोरोना जांच की गई। जिसमें वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। वहीं उन्हें भर्ती कर लिया गया। लेकिन देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।
वहीं गुरूवार को कोरोना मरीजों की जारी की गई लिस्ट में 86 लोगों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट बताई गई है। मीरानपुर कटरा में एक एसएसआई और तीन सिपाही कोेरोना पाॅजिटिव मिले हैं। उधर, कस्बा निवासी अलग-अलग मोहल्लों में भी तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। निगोही के गांव हसौआ में चार, बिछौली में भी चार कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं बरीलालपुर में एक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
