कर्नाटक: भाजपा ने की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज देर रात यहां जारी कर दी। भाजपा की दूसरी सूची में दो महिलाएं शामिल हैं। भाजपा ने चुनाव के लिए मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में 52 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

भाजपा ने कम से कम नौ विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें मंत्री अंगारा (सुलिया निर्वाचन क्षेत्र) और आनंद सिंह (विजयनगर) शामिल हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बुधवार को यहां पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात कर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की इच्छा जताई है। लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता श्री शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य से विधायक हैं।

दो सूचियों में इस सीट के लिए अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। पार्टी ने इसके अलावा पंजाब की जालंधर (सु.) और ओडिशा की झारसुगड़ा सीट के उपचुनाव के लिए भी आज रात उम्मीदवार घोषित किए हैं। जालंधर से सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल तथा झारसुगड़ा से टांकाधर त्रिपाठी को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें - भारत ने ब्रिटेन को खालिस्तान समर्थक तत्वों पर चिंता से कराया अवगत, समुचित कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार