सम्मान: रायबरेली के 6 Fire fighters को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, Duty के दौरान बचाई है कई लोगों की जान
रायबरेली, अमृत विचार। भारत सरकार गृह मंत्रालय की तरफ से उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद के 6 अग्निशमन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इन कर्मचारियों ने दायित्व निर्वहन में बेहतर प्रदर्शन किया था।
भारत सरकार गृह मंत्रालय महानिदेशालय- अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक अग्नि अनुभाग द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 28 फरवरी से 6 मार्च के अवसर पर अग्निशमन सेवा कार्मिकों को डीजी एफएस, सीडी एवं एचजी डिस्क तथा प्रशस्ति प्रमाण प्रदान किया गया। कर्मियों ने आग लगने की प्राप्त सूचनाओं एवं आपदा सम्बन्धी सूचनाओं पर तत्परतापूर्वक मौके पर पहुंचकर जनसहायता पहुंचाई और सैकड़ों की जान और माल बचाया। इनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य की आम जनता ने भी बेहद प्रशंसा की है।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में सुनील कुमार सिंह चीफ फायर ऑफिसर ,मनी राम सरोज फायर स्टेशन ऑफिसर , जयप्रकाश यादव फायर सर्विस ड्राइवर ,राजेश बहादुर सिंह फायर सर्विस ड्राइवर, गंगा धर लीडिंग फायरमैन ,संजय कुमार सिंह फायरमैन शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की पेशी से पहले बिगड़ी तबियत
