बरेली: पंचायत के समझौते की अनदेखी से किसान नेता नाराज, नंगे पैर निकाली पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पंचायत के समझौते की अनदेखी से नाराज किसान नेताओं ने नंगे पैर पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बीते 5 अप्रैल को किसान एकता संघ द्वारा टोल प्लाजा के 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले किसानों को टोल टैक्स फ्री किए जाने को लेकर भोजीपुरा टोल पर हुई किसान पंचायत के समझौते पर प्रशासन एवं टोल अधिकारियों द्वारा अमल ना किए जाने से नाराज किसान नेता डॉ रवि नागर ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में पहले तो अपने साथियों के साथ धरना प्रदर्शन किया।

 उसके बाद तहसील बरेली तक नंगे पैर पदयात्रा कर प्रशासन को संदेश दिया कि उनकी जायज मांगों के लिए वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। अपनी जायज मांग के लिए लड़ते रहेंगे। किसानों व प्रशासन के मध्यस्थ समझौते पर गंभीरता से विचार कर किसानों के हक में की गई मांग का समाधान किया जाए और मध्यस्थ नायब तहसीलदार निरंजन सिंह से मुलाकात कर अपनी नाराजगी व्यक्त कर बेमौसम हुई बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजा की स्थिति पर चर्चा कर मांग पत्र प्रेषित किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, कई लोग हुए शामिल

संबंधित समाचार