डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह को मुख्यमंत्री करेंगे सम्बोधित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. आंबेडकर महासभा की तरफ से आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता नव नियुक्त सदस्य विधान परिषद लालजी प्रसाद निर्मल द्वारा की जाएगी । इस बात की जानकारी महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महासभा में सुबह 10 बजे बाबा साहेब के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करेंगे और समारोह को सम्बोधित करेंगे । इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा त्रिशरण पंचशील का पाठ किया जाएगा । इस समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,कैबिनेट मंत्री जय वीर सिंह तथा राज्य मंत्री असीम अरुण भी उपस्थित रहेंगे ।  डॉ. आंबेडकर महासभा के प्रचार मंत्री वीरेंद्र विक्रम सुमन ने बताया कि समारोह में प्रदेश भर से आए आंबेडकर के अनुयायी भाग लेंगे । 

यह भी पढ़ें : आप सभी प्रभावी मतदाता हैं, दुकान पर बैठे-बैठे माहौल बनाते हैं : नंद गोपाल नंदी

संबंधित समाचार