बरेली: मूर्ति विसर्जन और ताजिये दफन करने पर रहेगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मोहर्रम और गणेश चतुर्थी पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की और शांति व्यवस्था का पैगाम दिया। कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी ने अगर कहीं माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसे खुराफातियों को सीधे जेल …

बरेली, अमृत विचार। मोहर्रम और गणेश चतुर्थी पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की और शांति व्यवस्था का पैगाम दिया। कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी ने अगर कहीं माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसे खुराफातियों को सीधे जेल भेजा जाएगा। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।

कोरोना काल के चलते आगामी मोहर्रम और गणेश चतुर्थी पर ताजिए दफन करने और मूर्ति विसर्जन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। गुरुवार को पुलिस लाइन में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि गणेश महोत्सव पर श्रद्धालु अपने-अपने घरों पर मूर्ति स्थापना कर पूजन करें। मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम में ताजिये अपने-अपने घरों में ही रखें। सामूहिक रूप से कोई जुलूस निकलने नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर एसपी क्राइम सुशील कुमार गर्ग, एसपी देहात डा. संसार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर ईशान प्रताप सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट रोहित सिंह के साथ सभी सीओ और थाना प्रभारी के साथ जर्नादन आचार्य, मोहम्मद कासिम, हाजी जाहिद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार