Ambedkar Jayanti: मुख्यमंत्री योगी ने बाबा साहेब को दी विनम्र श्रद्धांजलि, कहा- उनका योगदान हम सभी के लिए पथ-प्रदर्शक है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, बाबा साहेब की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, उनका योगदान हम सभी के लिए पथ-प्रदर्शक है। 

वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी आज राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देशभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद कर रहे है।

यह भी पढ़ें:-Ambedkar Jayanti: भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में बसपा प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार