Gorakhpur News: गोरखपुर में हत्या के पांच आरोपियों को उम्रकैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले की एक अदालत ने हत्या का जुर्म सिद्ध पाये जाने पर हत्यारोपी पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं जुर्माने की सजा से गुरूवार को दंडित किया है। सूत्रों ने बताया कि हत्या का जुर्म साबित होने पर अपर सत्र नयायाधीश ओम प्रकाश मिश्र ने जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले आशुतोष भट्ट, रामकरन, नितिन,दीपक सिंह और सतीश सोनकर को आजीवन कारवास एवं जुर्माने से दंडित किया।

अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि घटना 12 फरवरी 2018 की रात करीब 11 बजे की है। वादी लक्ष्मी नारायण सिंह अपने पुत्र अरविन्द सिंह व बहू ममता सिंह एक तिलक समारोह में गया हुआ था कि वापस होते समय अभियुक्तों ने अरविन्द सिंह को गोली मार दी जिससे उसकी माकै पर मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:-Ambedkar Jayanti: मुख्यमंत्री योगी ने बाबा साहेब को दी विनम्र श्रद्धांजलि, कहा- उनका योगदान हम सभी के लिए पथ-प्रदर्शक है...

संबंधित समाचार