बरेली: खेत में गेंहू काट रहे किसानों ने देखा नर कंकाल, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना हाफिजगंज क्षेत्र में श्मशान भूमि के पास खेत में काम कर रहे किसानों को एक नर कंकाल पड़ा दिखाई दिया, जिसे देखकर हड़कंप मच गया। तुरंत ही खेत में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार को हाफिजगंज श्मशान भूमि के पास प्रभु दयाल गुप्ता के खेत में मजदूर गेहूं की फसल काट रहे थे, इस दौरान उन्होंने खेत में एक नर कंकाल को पड़े हुए देखा, जिसे देखकर हड़कंप मच गया। तुरंत ही उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

कंकाल काफी पुराना बताया जा रहा है क्योंकि शरीर पूरी तरह से गल चुका था। शरीर के कपड़े उधड़ चुके थे। पुलिस ने कंकाल की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। उसके बाद पंचनामा भरकर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed : प्रयागराज में Umesh Pal पर गोलियां बरसाकर Kanpur आया था असद, मददगारों ने पहुँचाया था दिल्ली

संबंधित समाचार