आजमगढ़ में कांग्रेसियों ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती, बोले- बाबा साहेब महान चिंतक और समाज सुधारक थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में यूपी के आजमगढ़ में कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारतीय संविधान के निर्माता बाबा की जयंती मनायी गई। कांग्रेसियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम रहे। जुलूस की शक्ल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महान चिंतक और समाज सुधारक थे। 

उन्होंने दलित उत्थान में अपना पूरा जीवन लगा दिया। हमेशा समानता की बात की और ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में उनके द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये गये। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा बाबा साहब समाज सुधारक संपादक महान विधिवेत्ता कुशल राजनेता और संपूर्ण भारत में समरसता प्रदान करने वाले नेता थे। 

उन्होंने हर जाति धर्म संप्रदाय आदिवासी वंचित समाज को जोड़कर एक सूत्र में पिरोने का काम किया हम उनके बताए रास्ते पर चलकर ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर सकते हैं। शोषितों पीड़ितों दलितों के उत्थान के लिये अनेक कार्य किये जो अविस्मरणीय हैं। बाबा साहब ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिये सामाजिक असमानता और भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में विशेष जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-Assad Encounter: प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक का बेटा असद, जानें क्यों चुना गया यह स्थान

संबंधित समाचार