Kanpur Dehat Madauli Incident: मड़ौली कांड में पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठा, बोले- कब पूरा होगा वादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Dehat Madauli Incident कानपुर देहात के मड़ौली कांड में अधूरे वादों पर पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठा।

Kanpur Dehat Madauli Incident कानपुर देहात के मड़ौली गांव में 13 फरवरी को मां-बेटी की झोपड़ी में जिंदा जलकर मौत हो गई थी। शुक्रवार को अधूरे वादों पर पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठा। पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी व शासन-प्रशासन से वादे पूरे करने की मांग का रहा।

कानपुर देहात, अमृत विचार। Kanpur Dehat Madauli Incident दो माह पहले मड़ौली गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान राजस्व टीम के सामने झोपड़ी में आग जलकर मां-बेटी की मौत का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित परिवार ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व शासन-प्रशासन पर वादों को पूरा न करने का आरोप लगाकर डीएम कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर किया है।

रूरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मड़ौली में बीती 13 फरवरी को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में झोपड़ी में आग लग गई थी। जिसमें प्रमिला दीक्षित व उनकी बेटी नेहा की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। मामला बढ़ने पर तत्कालीन निलंबित मैथा एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, तत्कालीन रूरा थाना प्रभारी अतुल गौतम, लेखपाल अशोक सिंह सिंह, जेसीबी चालक समेत 39 लोगों के खिलाफ रूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को माती डीएम कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे मृतक प्रमिला के बेटे शिवम ने बताया कि अभी तक 39 आरोपियों में से केवल निलंबित तत्कालीन लेखपाल अशोक कुमार और जेसीबी चालक दीपक को छोड़कर किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं शासन और प्रशासन ने उनके परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। यह भी अभी तक अधूरा है।

साथ ही डिप्टी सीएम से मुलाकात भी नहीं कराई है। शिवम ने बताया कि घोषणा के अनुसार पांच-पांच बीघा जमीन की जगह उन्हें व उनके भाई को एक-एक बीघा जमीन का ही पट्टा दिया गया गया है। ऐसे में जब तक शासन व प्रशासन अपने किए गए वादों को पूरा नहीं करता है। वह पूरे परिवार के साथ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे रहेंगे। बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो परिवार आमरण अनशन भी करेगा।

संबंधित समाचार