मुरादाबाद : मैसेज भेजकर दी सगे भाइयों को जान से मारने की धमकी, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में रहने वाले सगे दो भाई मोबाइल फोन पर मिले धमकी भरे मैसेज से दहशतजदा हैं। पीड़ित भाइयों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अशोक नगर शिव मंदिर के समीप रहने वाले कन्हैया मेहता पुत्र अवनीश मेहता ने तहरीर देकर बताया कि 11 अप्रैल शाम करीब सात बजे मोबाइल फोन पर एक मैसेज मिला। मैसेज के जरिए उन्हें व उनके भाई दीपक को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने मैसेज में लिखा कि मुझसे मिलने मंडी गेट लाइनपार आओ।

 किसी से ही पूछ लेना प्रकाश कौन है। तुम दोनों में से कोई नहीं बचेगा। पीड़ित के मुताबिक जिस आइडी से मैसेज भेजा गया है, वह फर्जी है। पीड़ित के मुताबिक पवन कश्यप व तरुण कश्यप सगे भाई हैं। दोनों ने फर्जी आइडी का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। 

पवन व तरुण से पीड़ित का पूर्व से ही विवाद चल रहा है। कन्हैया का दावा है कि तरूण ने उसका मोबाइल फोन भी चुराया था। तब मामला सिविल लाइंस थाने पहुंचा था। इससे आरोपी खार खाए हुए हैं। वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: आंबेडकर प्रतिमा स्थापित को लेकर महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात