IPL 2023 RCB vs DC : विराट कोहली का अर्धशतक, आरसीबी ने बनाए छह विकेट पर 174 रन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतक की बदौलत शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली के अलावा महिपाल लोमरोर ने 26 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 24 और कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने 22 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श और कुलदीप यादव को दो दो विकेट मिले। अक्षर पटेल और ललित यादव ने एक एक विकेट हासिल किया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, RCB करेगी बैटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एकादश में रोवमैन पॉवेल की जगह मिचेल मार्श को शामिल किया गया। आरसीबी ने डेविड विली के स्थान पर वानिंदु हसारंगा को अंतिम एकादश में जगह दी।  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, वैशाक विजयकुमार।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुस्तफिजुर रहमान।

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच भ‍िड़ंत कल, कौन जीतेगा ये जंग?

संबंधित समाचार