बहराइच: पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, जानिए क्या है मामला
नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के जोलाहनपुरवा गांव निवासी विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके से पहुंचे पिता ने दहेज में वंशिग मशीन और अन्य सामान न मिलने पर दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगहा गांव निवासी नियामत अली पुत्र शकूर अली ने थाने में तहरीर दी है। थाने में तहरीर देकर नियामत अली का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी सजीतुन्निशा (20) का विवाह छह माह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम जोलाहनपुरवा झाला कला गांव निवासी रियाज अहमद पुत्र अयाज के साथ किया था। नियामत का कहना है कि विवाह के समय हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। इसके बाद भी पति, सास और ससुर वाशिंग मशीन समेत अन्य सामान की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचा तो शव घर में पड़ा मिला। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जायेगी।
कर्ज लेकर दी बाइक
बेटी की मौत पर रोते हुए पिता ने पुलिस को बताया कि छह नवंबर को बेटी की शादी की थी। तब कर्जा लेकर बाइक दी थी। इसके बाद भी बेटी को मार कर ससुराल के लोगों ने शव को फंदे से लटका दिया।
ये भी पढ़ें -बार कॉउंसिल का चुनाव हारा तो घाघरा नदी में लगा दी छलांग, गोताखोरों ने निकाला बाहर
