हरदोई: कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव में दो पक्षों में चटकी लाठियां, एक गंभीर
हरदोई। शहर के बगल में हत्या होने की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही वहां पुलिस की टीम पहुंच गई। दो पक्षो के बीच चली लाठियों से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की निगरानी में उसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था।
बताया गया है कि कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव में शनिवार की देर शाम 45 वर्षीय मुरारी अपने घर में था। उसी बीच वहां पहुंचें उसके पड़ोसियों ने उसके ऊपर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया गया है किए गए हमले में मुरारी खून से लथपथ हो गया। हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर भाग गए। उधर सोशल मीडिया पर हत्या की खबर चलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में पुलिस की टीम कौढ़ा पहुंची और ज़ख्मी हुए मुरारी के बारे में छानबीन शुरू कर दी। इस बारे में एसएचओ कोतवाली देहात गंगेश शुक्ला का कहना है किसी आपसी बात पर दो पक्षो के बीच झगड़ा हुआ था। ज़ख्मी हुए मुरारी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक जहां उसका इलाज चल रहा था।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नौकरी का झांसा देकर ठगे दो लाख रुपये, पीजीआई पुलिस ने जालसाज के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
